सिंगरौली

मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय स्कूल शिक्षा विभाग, सिंगरौली द्वारा “मेरे सपनों का भारत” जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए विकसित भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से जीवंत किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की बनाई गई चित्रकला का अवलोकन किया गया और उनकी कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा की सराहना की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें बधाई दी गई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में सीड़ा अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कलात्मक सोच और भारत के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाओं की झलक देखने को मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button