ललितपुर

पैक्ड जंक फूड से बनाएं दूरी, स्थानीय पौष्टिक खाना है जरूरी 

विहान बालक आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाने के नुकसानों पर मंथन : कनक जन कल्याण समिति व फोर्सेस उप्र की पहल पर बच्चों ने लिया स्वस्थ रहने का संकल्प
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत कनक जन कल्याण समिति एवं फोर्सेस उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में विहान बालक आवासीय विद्यालय (नि.श्र.) ललितपुर में विशेष पोषण व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विद्यालय श्रम निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उ.प्र. द्वारा वित्त पोषित व समाजशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बोर्ड से संबद्ध है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कनक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जयेश बादल ने बच्चों को पैक्ड जंक फूड (चिप्स, बिस्कुट, नूडल्स व कोल्ड ड्रिंक्स) के नुकसान समझाए और सत्तू, भुना चना, गुड़, दलिया व मौसमी फलों जैसे स्थानीय पौष्टिक आहार अपनाने का आह्वान किया।
विशेषज्ञ के रूप में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के काउंसलर राजेन्द्र मिश्रा ने किशोरावस्था में संतुलित आहार व सही पोषण के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
मौके पर वार्डन नबी बख्श, अध्यापक राजकरन वर्मा, हरिकृष्ण मानव, प्रीति आनंद, प्रियंका नामदेव, हरिओम चौरसिया एवं लेखाकार रितेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित 90 बच्चों व स्टाफ ने पैक्ड जंक फूड कम करने तथा स्थानीय पौष्टिक भोजन अपनाने की सामूहिक शपथ ली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button