पाकुड़

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जताया विरोध, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े फैसलों पर पार्टी ने उठाए सवाल

JMM workers burned an effigy of the Chief Election Commissioner and staged a protest; the party raised questions regarding decisions related to the election process.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पाकुड़ के शिबू सोरेन चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला झामुमो उपाध्यक्ष हाजी समद अली और हरिवंश चौबे के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला झामुमो कार्यालय से शिबू सोरेन चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न फैसलों को लेकर विरोध जताते हुए अपनी मांगों को सामने रखा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, हरिवंश चौबे, जिला सचिव माइकल मुर्मू और पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य श्याम यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिए गए विभिन्न फैसलों पर सवाल उठाते हुए उन्हें पार्टी की ओर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के हित में उचित नहीं बताया। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कुछ फैसले मनमाने तरीके से लिए गए हैं। हालांकि, ये आरोप पार्टी नेताओं द्वारा लगाए गए हैं। झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी निर्वाचन आयोग के फैसलों का विरोध करती है और राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करती है। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेष घोष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक जिला सचिव दिलीप मरांडी, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवीलाल हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव अनरुद्दीन मियां, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, जिला सदस्य नारायण भगत, जिला सदस्य मंटू भगत, जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य फिलीप मुर्मू, जिला सदस्य अली हुसैन अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, अब्दुल गनी, जब्बार अंसारी,  अजफारुल शेख, धानो मरांडी, ईमरान अंसारी, संतोष भगत, आलिम अंसारी,  रहमान अंसारी, कालिदास मुर्मू, नसीम अहमद, मैनुद्दीन अंसारी, इमदादुल अंसारी, एखलाकुर अंसारी, महफूज आलम, सबूर अंसारी, करुण मंडल, माणिक मंडल, मनोबर आलम, दिलीप रजवार, छोटू रविदास, दयानंद भगत, बजल टुडू, महेशपुर सांसद प्रतिनिधि कुनल अल्फ्रेड मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि लखन हेम्ब्रम, रामसिंह टुडू, मोबारक हुसैन सहित विभिन्न प्रखंडों एवं मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा पाकुड़, अमड़ापाड़ा, महेशपुर, पाकुड़िया और लिट्टीपाड़ा प्रखंडों से आए पार्टी पदाधिकारी, युवा एवं छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता तथा अन्य समर्थक भी प्रदर्शन में मौजूद रहे। झामुमो के जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button