राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

बसपा की दूसरे दलों के बागियों पर नजर

लखनऊ की 9 सीटों को लेकर पार्टी का क्या है प्लान?

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बार बसपा का फोकस दूसरे दलों के उन बागियों पर है, जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा।
सुशील कुमार, लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बसपा का फोकस दूसरे दलों के उन बागियों पर है, जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा। हालांकि, पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि हर सीट पर पांच से छह दावेदार हैं, लेकिन किसी का नाम नहीं लिया जा रहा है।
वहीं, सूत्रों की मानें तो पार्टी दूसरे दलों के उन बागियों पर भी नजर गड़ाए हुए है, जो चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। यही वजह है कि लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों पर अभी तक पार्टी ने एक भी प्रभारी का ऐलान नहीं किया है। पार्टी की परंपरा रही है कि ये प्रभारी ही बाद में प्रत्याशी घोषित किए जाते रहे हैं।
बसपा फूंक-फूंक कर रख रही कदम-2007 में बसपा ने पूर्ण बहुमत के साथ यूपी की सत्ता हासिल की थी, लेकिन इसके बाद से विधानसभा चुनावों में लगातार अपेक्षित परिणाम नहीं हासिल कर पाई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा को केवल एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। इस वजह से प्रत्याशी चयन में पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
बसपा ने साध रखी है चुप्पी-पार्टी के पुराने पदाधिकारी बताते है कि 2022 के पहले चुनाव से दो से तीन साल पहले ही प्रभारी/प्रत्याशी का ऐलान कर दिया जाता था, लेकिन इस बार तस्वीर अलग है। लखनऊ में जहां सपा, भाजपा और कांग्रेस में दावेदार टिकट के लिए सक्रिय हो गए हैं, वहीं बसपा ने अभी चुप्पी साध रखी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button