बेतुल

बैतूल मोबाइल-पर्स लूट के तीसरे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार आरोपी पर एसपी ने घोषित किया था इनाम, लूट की रकम में से ₹500 नकद बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। मोबाइल और पर्स लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से ₹500 नकद बरामद कर जब्त किए हैं। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
चिखलार के आगे भीलवाटेक के पास हुई थी लूट
पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को पूरनचंद पिता करोडीलाल मांझी, उम्र 37 वर्ष, निवासी अमरावत कला, तहसील वाड़ी, जिला रायसेन, हाल गौठाना बैतूल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 13 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह मोटरसाइकिल क्रमांक MP 38 MG 4538 से रानीपुर से गौठाना बैतूल जा रहा था। चिखलार गांव से आगे भीलवाटेक के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाई और मोबाइल फोन एवं पर्स लूट लिया। पर्स में ₹6 हजार नकद रखे थे।
रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 777/2026 के तहत धारा 126(2), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित आरोपी राजा उर्फ निहाल को 15 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी शिव उर्फ शिवा बानखेड़े को 24 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
प्रकरण में आरोपी अमन उईके फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश एवं पतारसी कर रही थी। फरार आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा इनाम की उद्घोषणा भी की गई थी।
रानीपुर रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा
29 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अमन उईके रानीपुर रोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से लूट की राशि में से ₹500 नकद बरामद कर विधिवत जब्त किए गए। आरोपी अमन उईके को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अमन उईके पिता राजेश उईके, उम्र 21 वर्ष, निवासी लोहापुल के पास, खंजनपुर, बैतूल।
जब्त सामग्री
नकद राशि ₹500।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक 369 शिव कुमार, प्रधान आरक्षक 64 तरुण पटेल एवं आरक्षक 56 नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button