बेतुल

बैतूल कैंसर की मुफ्त जांच के लिए 4 अक्टूबर को लगेगा शिविर

राधाकृष्ण धर्मशाला में विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे स्तन, मुख, उदर, गले व दंत कैंसर की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। बैतूल नागरिक सेवा समिति के तत्वावधान में 4 अक्टूबर, रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बैतूल गंज स्थित राधाकृष्ण धर्मशाला में विशाल निशुल्क कैंसर रोग निदान एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर कैंसर फाउंडेशन अमरावती एवं अंजली अस्पताल परतवाड़ा के सहयोग से होगा।
संस्था अध्यक्ष राजेश गावंडे ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि शिविर में कैंसर विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. प्रभु जवंजाल, डॉ. राजेन्द्र सिंह अरोरा, इंडोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. अविनाश जवंजाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी जवंजाल, डॉ. अंजली ठाकरे, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.डी. अडवानी, डॉ. नितिन अडवानी, डॉ. नीता अरोरा और डॉ. जाहिद अली के साथ डीएमएलटी निलेश काकड़े व स्थानीय चिकित्सक सेवाएं देंगे। शिविर में स्तन एवं स्त्री रोग संबंधी कैंसर, उदर, मुख, नाक-कान-गला तथा दंत कैंसर की मशीनों से निशुल्क जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
राजेश गावंडे ने कहा कि शिविर का उद्देश्य कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने नागरिकों से शरीर में असामान्य गांठ, मुंह में छाले, आवाज में बदलाव, असामान्य रक्तस्राव, निगलने में परेशानी, वजन कम होने या अन्य असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और शिविर में जांच कराने की अपील की। उन्होंने लोगों से आसपास के जरूरतमंदों और परिचितों तक भी शिविर की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया। पत्रकार वार्ता में नवनीत श्रीवास, हेमंत पगारिया, रितेश पंवार, मनीष दीक्षित सहित संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button