ललितपुर

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस पदाधिकारी

बोलाई से उदावतल तक निकली यात्रा में कांग्रेसजनों ने की सहभागिता

स्मृति चिह्न भेंटकर किया पूर्व मुख्यमंत्री का सम्मान
ललितपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बोलाई से उदावतल तक निकाली गई यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने राम मंदिर के नाम पर एकत्र किए गए चंदे तथा वोट चोरी के मुद्दे पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है। मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे को लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि जनता के सामने स्थिति स्पष्ट रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट की पवित्रता और स्वतंत्रता सर्वोपरि है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी का दायित्व है। उन्होंने यात्रा में शामिल होकर कांग्रेसजनों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि सत्य और स्वाभिमान की लड़ाई में कांग्रेस और ललितपुर की जनता दिग्विजय सिंह के साथ है। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी और वोट चोरी के मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे सत्याग्रह में भी कांग्रेसजन अपना सहयोग और समर्थन जारी रखेंगे। यात्रा में राजेंद्र शर्मा, गौरव जैन, राजेंद्र सिंह, मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह, महासचिव शशिकान्त दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, अशोक राय, मोहन सिंह चंदेल, संतोष राय, बृजेश शांडिल्य, अमित बुंदेला, समर्थ कुशवाहा, सुनील राय, प्रदीप कुशवाहा सहित जिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button