नोएडाराष्ट्रीय

नोएडा सुसाइड केस: शॉक और रक्तस्राव से हुई मौत

कई हिस्सों में बंट गया था शरीर; संभव जैन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

नोएडा । नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा के एस्पायरा टावर से कूदकर खुदकुशी करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में शॉक और रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है। ऊंचाई से गिरने और बीच में टकराने के कारण शरीर कई हिस्सों में बंट गया था।
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा के एस्पायरा टावर से कूदकर जान देने वाले गुरुग्राम मानेसर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रविवार को आ गई। रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक और हेमरेज बताया गया है। ऊंचाई से गिरने और बीच में टकराने के कारण शरीर कई हिस्सों में बंट गया था।
इसके चलते रिपोर्ट में मल्टीपल इंजरी भी आईं हैं। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों की पुष्टि की है। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण स्वजन ने शनिवार देर शाम नोएडा सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास में ही उनका दाह संस्कार कर दिया था।
परिवार की ओर से अभी तक पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी की 42वीं मंजिल से शनिवार को कूदकर इंजीनियर संभव जैन ने खुदकुशी कर ली थी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। इसका दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। गुरुग्राम निवासी संभव (30) ने शुक्रवार को ही सुपरनोवा के एक एयरबीएनबी में चेक-इन किया था, शनिवार को चेक आउट करना था। कर्ज से परेशान संभव ने खुदकुशी से पहले पिता को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कहा था कि वह जीना नहीं चाहता।
पुलिस के अनुसार मृतक संभव जैन गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर का रहने वाला था और एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर था। वह दो अक्तूबर को दोपहर को स्पायरा बिल्डिंग में ठहरने आया था। कमरे की बुकिंग उसने एयरबीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की थी। कमरे में वह अकेला था।
शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसी रिपेयरिंग का काम कर रहे कर्मचारियों की नजर बालकनी की तरफ गई। उन्होंने संभव को रेलिंग के बाहर लटका देखा। उसकी स्थिति देखकर कर्मचारियों ने उसे समझाना शुरू किया। उन्होंने उससे नीचे नहीं कूदने और वापस अंदर आने के लिए कहा। उस समय वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर ऊपर खींचने की कोशिश की थी। लेकिन वो कूद गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button