झारखंड विस्थापित-मूलवासी मोर्चा ने दुगदा कोल वाशरी के हस्तांतरण पर उठाई मांगें
14 दिनों में वार्ता न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखंड विस्थापित मूलवासी मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने संयोजक टेकलाल महतो के नेतृत्व में सोमवार को दुगदा कोल वाशरी क्षेत्र के प्रभावित और विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर परियोजना पदाधिकारी (दुगदा कोल वाशरी) और जेएसडब्लू स्टील समूह के प्रबंध निदेशक को मांग पत्र सौंपा।दुग्दा कोल वाशरी को जिंदल स्टील समूह को 25 वर्षों के लिए लीज पर हस्तांतरित किए जाने के बाद विस्थापितों के रोजगार, सीएसआर कार्यों और भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान के संबंध में जारी किया गया है।मोर्चा द्वारा सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि जिंदल समूह को दुगदा वाशरी हस्तांतरित होने के बाद भी स्थानीय विस्थापित परिवारों की कई गंभीर समस्याएं लंबित हैं।जिससे स्थानीय लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।माँग पत्र में कहा गया है कि बीसीसीएल दुगदा कोल वाशरी और जिंदल स्टील प्रबंधन द्वारा स्थानीय विस्थापितों की ग्राम सभा बुलाई जाए।जेएसडब्लू और बीसीसीएल के बीच हुए समझौता (एमओयू) को सार्वजनिक किया जाए, ताकि कंपनी के उद्देश्यों और समझौतों को स्पष्ट रूप से समझा जा सके।लीज पर दी गई जमीन का विवरण भूमि का मौजा,खाता, प्लॉट,खतियानी किस्म,रकबा और नक्शा स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाए।सभी विस्थापितों और प्रभावितों का प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन्स’ (PAPs) कार्ड बनाए जाएं, ताकि उन्हें रोजगार मिलने में आसानी हो।जेएसडब्लू कंपनी प्रबंधन,दुगदा कोल वाशरी प्रबंधन और विस्थापितों के बीच समस्याओं के निवारण हेतु नियमित बैठकें आयोजित की जाए।स्थानीय विस्थापितों और प्रभावित युवाओं को अपरेंटिसशिप (प्रशिक्षुता) की सुविधा के साथ-साथ कंपनी में रोजगार देने का ठोस प्रावधान किया जाए।
सभी विस्थापित रैयतों और प्रभावित गांवों में सामुदायिक भवन,पानी,बिजली,शिक्षा,सड़क और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं।झारखंड विस्थापित-मूलवासी मोर्चा की जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर 14 दिनों के भीतर सकारात्मक कार्रवाई या वार्ता की जाए।मोर्चा द्वारा चेतावनी दिया गया यदि तय समय सीमा के अंदर वार्ता नहीं होती है,तो विस्थापितों द्वारा व्यापक और चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।इस आंदोलन के दौरान दुगदा कोल वाशरी विद्युत सब-स्टेशन और कंपनी के अन्य चालू कार्यों को पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा।जिसकी पूरी जिम्मेदारी दुगदा वाशरी प्रबंधन और जिंदल समूह के प्रबंधक की होगी।प्रबंधन को दिए गए मांग पत्र में टेकलाल महतो धनेश्वर महतो,पंकज कुमार महतो, मंजीत कुमार महतो,राकेश कुमार महतो,रोहित महतो,शक्ति महतो,मुकेश महतो,बिजय कुमार महतो, उमेश कुमार,भुनेश्वर महतो,सुनील कुमार महतो,रवि कुमार महतो,हेमंत कुमार महतो,भीम कुमार,बबलु महतो,आकाश कुमार,सुमित कुमार महतो,दीपक कुमार महतो,विवेक महतो,बिनोद महतो,सुरेश कुमार,लालू कुमार महतो आदि के संयुक्त हस्ताक्षर है।



