ईएसएल वेदांता के रैयत कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की समर्थन देकर प्रबंधक को दी कड़ी चेतावनी: जगन्नाथ रजवार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। चंदनकियारी में, ईएसएल वेदांता के 102 रैयत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शान्ति पुर्ण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के सातवें दिन की सोमवार को किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार धरना स्थल पहुंचकर ईएसएल वेदांता के रैयत कर्मचारियों जायज मांगों पर समर्थन देते हुए. श्री रजवार ने कहा कि तानाशाही प्रबंधन, हठधर्मिता की सरकार व उदासीनता रही प्रशासन की रवैए से ही रैयत कर्मचारियों के साथ उल्टी गिनती गिनाने जैसी कम्पनी अधीन रैयत कर्मचारियों को कम्पनी दर्जे से हटाकर ठेकेदार के अधीन कर दिया है. रैयत कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर स्थानीय विधायक द्वारा स्थाई समाधान करवाने के बजाय किसी का नियंत्रण स्वीकार कर मूकदर्शक बनकर बन बैठे हैं. श्री रजवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि रैयत कर्मचारियों के साथ हों रही अन्याय कतयी बर्दास्त नहीं करेंगे. अगर समय रहते हुए तानाशाही, हठधर्मिता और उदासीनता जैसी रवेया नही सुधरती तथा साकारात्मक प्रयास नहीं किया जाता है तो वैसे परिस्थिति में उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे. जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी प्रबंधक और सरकार एवं सरकार की प्रतिनिधि की होगी। मौके पर जेएलकेएम नेता राजु महतो, सिमन्त रजक, राकेश कुमार महतो, अंकित कुम्भकार, राजु टुडू, अरुण कुमार महतो के आलावे भूख हड़ताल में बैठे रैयत कर्मचारी लक्ष्मण महतो, रथु रजवार, विजय कुमार महाथा, ताहिर अंसारी, चिरंजीत गोरांईं, जय प्रकाश शर्मा, पंकज रजवार, प्रदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार महतो, नितिश कुमार दास, दिनेश कु्म्भकार,अजित पाठक, पंकज शेखर, काजल हाजरा, राज कुमार, नरेन्द्र शर्मा, हसन बाबू, बेलाल अंसारी, मुकेश कुमार महतो, सरफराज अंसारी, निवास चौधरी, सहित रैयत कर्मचारियों मौजूद रहे।



