बरेली

मान्यता प्राप्त स्कूल भी कार्य पूर्ण करें – खंड शिक्षा अधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। नगर केंद्र कोहड़ापीर में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह ने मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधकों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और शिक्षक भी शामिल हुए।
बीईओ विजय कुमार सिंह ने विभागीय निर्देशों के तहत शवर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, प्रशस्त ऐप पर कार्य, नशा मुक्त अभियान के तहत सभी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन, अपार आईडी शत-प्रतिशत बनवाना और बच्चों के फिंगर करवाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। सभी कार्यों को तीन दिन में पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सर्वेश पाठक, राजीव यादव, हिरदेश यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबंधक और शिक्षक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button