साहेबगंज
दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में शारदीय नवरात्री के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना अहले सुबह से ही दुर्गा मंदिरों व घरों में वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से करके दुर्गा पाठ किया। पुरोहित सुशील कुमार ने बताया कि मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्रमा होता है।यह शांति और वीरता का प्रतीक हैं।वही पुरोहित ने बताया कि मां का सुबह पूजन,पाठ करके आरती किया गया ओर संध्या बेला में पूजन आरती किया गया।वही आज नवरात्री के चतुर्थ दिन दुर्गा मां के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की जाएगी।वही वैदिक मंत्रोचारण ओर भक्ति गीत से शहर सहित जिला भक्तिमय हो गया है।बाजारों में काफी चहल पहल है,कपड़ा दुकानों,श्रृंगार दुकानों,पूजन सामग्री दुकानों, फल व मिष्ठान दुकानों में चहल पहल देखने को मिल रहा है।



