रामपुर शाहबाद

छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को शाहबाद कस्बे के आईएम इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, साइबर अपराध और आपातकालीन सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान एसआई कंचन धामा ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महिलाएं वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 और महिला हेल्पलाइन 181 पर संपर्क कर सकती हैं। ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। वहीं, बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर के बारे में बताया गया। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा 102 की जानकारी भी दी गई।एसआई कंचन धामा ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अप्रिय घटना या समस्या की स्थिति में बिना झिझक पुलिस व संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की।इस अवसर पर शिव कुमार, सुधा, मेघा कर्णवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button