रामपुर शाहबाद
बंदियों के रोजगार के लिए चलेगा अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति बंदियों के कल्याण और रिहाई के बाद उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य करेगी। समिति के बरेली-मेरठ जोन सचिव जीके पाठक और वरिष्ठ पत्रकार विनोद गुप्ता ने इस संबंध में चर्चा की।समिति की ओर से रामपुर और बरेली जिला कारागार में पुस्तकालय स्थापित कराने की योजना है। इसके अलावा जेलों में विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण और निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया जाएगा। बरेली जेल में बंदियों को जरी उद्योग का प्रशिक्षण पहले से दिया जा रहा है।
बंदियों के लिए योजनाएं स्पष्ट करें


