बरेली
एसआरएमएस में एमबीबीएस के नए बैच के स्वागत में फ्रेशर पार्टी
तनाव से निकलने को खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरीः देव मूर्ति

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शनिवार (28 नवंबर 2026) एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित हुई। दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और संस्थान गीत के साथ आरंभ हुई फ्रेशर पार्टी में मेडिकल विद्यार्थियों ने सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, ड्यूट डांस, वेस्टर्न डांस, कविता पाठ, ड्रामा पेश कर प्रतिभाशाली प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के क्लब कनेक्शस की ओर से आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देवमूर्ति जी ने सभी को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चिकित्सकीय पेशे में तनाव का जिक्र कर विद्यार्थियों को इससे निजात पाने के लिए खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज आपकी फ्रेशर पार्टी हो रही है। आपके कोर्स के पांच वर्ष कब बीत जाएंगे और कब फेयरवेल पार्टी में आप बैठे होंगे पता ही नहीं चलेगा। ऐसे में अपने लक्ष्य को न भूलें और अनुशासन में रह कर भविष्य की तैयारी को अपना समय दें। कभी परेशान न हों। डिप्रेशन में न आएं। बस काम को इंजॉय करें। पार्टी का संचालन बैच 2025 के उदयन बनर्जी और श्वेता पांडेय ने किया। इस मौके पर कालेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति, देविशा मूर्ति, प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा. एमएस बुटोला, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा.आरपी सिंह, वाइस प्रिंसिपल डा.रोहित शर्मा, डीन यूजी डा.बिन्दु गर्ग, डीन पीजी डा.एसके सागर, चीफ प्रॉक्टर डा. नीरज प्रजापति, डीएसडब्ल्यू डा.क्रांति कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष, कनेक्शस क्लब की प्रेसिडेंट साक्षी निगम, सेक्रेटरी आकर्ष प्रधान के साथ क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।




