
अभिलेख, शिकायत, मिशन शक्ति, साइबर, बीट, यक्ष एप की समीक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। डीआईजी मुनिराज जी. ने शनिवार को थाना बारादरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभिलेख, जनशिकायत, मिशन शक्ति, साइबर डेस्क, बीट व यक्ष एप की समीक्षा कर निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध संतुष्टिपरक निस्तारण को कहा। भूमि विवाद में राजस्व विभाग से समन्वय के निर्देश दिए। अपराध, त्योहार, जनसुनवाई व मालखाना रजिस्टर देखे, अभिलेख अद्यावधिक रखने को कहा। मिशन शक्ति में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन की समीक्षा की। शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पीड़ित महिलाओं को सहायता और संवेदनशील व्यवहार को कहा।
साइबर डेस्क में रोकथाम व सहायता की समीक्षा की। धोखाधड़ी पर गोल्डन ऑवर में कार्रवाई और आमजन को जागरूक करने को कहा। बीट आरक्षियों से बीट की स्थिति, संवेदनशील स्थानों व अपराधियों की जानकारी ली। बीट पुलिसिंग प्रभावी बनाकर आमजन से संवाद को कहा।यक्ष एप के उपयोग, सत्यापन, निगरानी व सूचनाओं की प्रविष्टि की समीक्षा की। बीट पुलिसकर्मियों को शत-प्रतिशत उपयोग और सूचनाएं अद्यावधिक रखने को कहा। परिसर की साफ-सफाई, संतरी पहरा व रात्रि गश्त प्रभावी बनाकर पुलिस को जनोन्मुखी बनाकर सुरक्षा व विश्वास सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।




