पाकुड़
डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने किया महिषासुर वध का मंच
Children at DAV Public School staged the slaying of Mahishasura.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। डीएवी पब्लिक स्कूल गोकुलपुर में दुर्गापूजा के अवसर पर बुधवार को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिषासुर वध का जीवंत मंचन रहा, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। मौके पर शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य दर्शक उपस्थित थे।

