दिल्ली

यमुना में झाग पर राजनीति करने के बजाय कांग्रेस-आप अपने शासन का हिसाब दें : भाजपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कालिंदी कुंज में यमुना में झाग दिखाई देने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों दल आरोप लगाने के बजाय अपने 26 वर्षों के शासनकाल का हिसाब दें और बताएं कि यमुना की सफाई के लिए एसटीपी क्यों नहीं लगाए गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के लिए एसटीपी निर्माण सहित कई ठोस कदम उठा रही है। सरकार कालिंदी कुंज में झाग की समस्या का अगले वर्ष तक स्थायी समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कपूर ने दावा किया कि इस वर्ष आईटीओ पर पिछले एक दशक की सबसे बेहतर छठ पूजा व्यवस्थाएं की गईं और पूर्वांचल समाज ने भी इनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरोप-प्रत्यारोप के बजाय यमुना की सफाई और दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button