
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। इलाहाबाद–झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान के दौरान विजय चौधरी जी ने अपने परिवार के सदस्यों एवं परिचितों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने स्वयं वोट डालने के साथ ही परिवार और अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।
विजय चौधरी ने स्नातक मतदाताओं से अपील की कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी लोग मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक पात्र मतदाता का अधिकार है और इसके माध्यम से वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने अपने परिवार और परिचितों के साथ मतदान कर अन्य स्नातक मतदाताओं को भी जागरूक रहने तथा जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया।



