जालौन
प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर उदयन पालीवाल का विजय चौधरी ने किया स्वागत, दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी किए जाने के बाद जनपद जालौन के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जारी सूची में जिले से भानु प्रताप सिंह वर्मा, रामेन्द्र सिंह बना, संजय त्रिपाठी, नागेंद्र गुप्ता, सुदामा दीक्षित और उदयन पालीवाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसी क्रम में आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने अपने कार्यालय पर उदयन पालीवाल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर विजय चौधरी ने उदयन पालीवाल को जय श्रीराम लिखी पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री प्रशांत द्विवेदी, नामित सभासद शिवम गुप्ता (शिब्बू) और ऋतिक चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उदयन पालीवाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



