एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रसन्नजीत कुमार के पिता के निधन पर शोक सभा आयोजित
78 वर्ष की आयु में जगपाल सिंह का निधन, विश्वविद्यालय परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गाजियाबाद। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय, गाजियाबाद के कुलपति प्रसन्नजीत कुमार के पिता जगपाल सिंह का दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को 78 वर्ष की आयु में अस्पताल में निधन हो गया।
दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को उनके पैतृक निवास ग्राम सुन्ना, जिला शामली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुःखद अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत जगपाल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



