गाजियाबाद

घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान के तहत हजारों घरों का किया गया निरीक्षण

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गाजियाबाद : गाजियाबाद में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में सोमवार को घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इस दौरान हजारों घरों का निरीक्षण कर नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, नाम एवं विवरण में आवश्यक संशोधन कराने तथा मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टियों की जांच करने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान हजारों नागरिकों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए आवेदन किया। जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने अभियान कीण समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ’स निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने अनुपस्थित पाए गए बीएलओ’स के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल https://voters. eci.gov.in/ अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button