शामली

21 कुंडीय सहस्रचंडी महायज्ञ से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, जयकारों से भक्तिमय हुआ नगर का वातावरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। नगर में आयोजित होने वाले 21 कुंडीय सहस्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

नीलकंठ महादेव एवं श्री वैष्णो देवी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले महायज्ञ से पूर्व कलश यात्रा का शुभारंभ लक्ष्मी नारायण मंदिर से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कैराना रोड स्थित श्रीरामलीला मैदान पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलशों की स्थापना की गई।

कार्यक्रम संयोजक परम पूज्य गुणप्रकाश चैतन्य जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ होगा। वहीं, दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास दंडी स्वामी श्री ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन शाम 5:30 बजे काशी जी की आरती भी होगी।

इस दौरान शशि भूषण शर्मा, मा. सोमदत्त शर्मा, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, मनोज शर्मा, लोकेश गोयल, नरेंद्र वत्स, राजकुमार प्रजापति, प्रमोद शर्मा, दीपक कौशिक, डॉ. रणबीर सिंह, नीरज गुप्ता, अशोक माहेश्वरी, प्रदीप सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button