बेतुल

बैतूल दुर्गा वाहिनी महिलाओं को बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक रूप से सबल बनाती है

शस्त्र पूजन कर निकाली भव्य शौर्य यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। विश्व हिन्दू परिषद की मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा विश्वकर्मा मंदिर गंज में शस्त्र पूजन किया गया और शौर्य निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत मृात शक्ति संयोजिका रचना चौहान के द्वारा शस्त्र पूजन कर किया गया। इस मौके पर रचना चौहान ने मां दुर्गा के 9 रूपों का वर्णन और उसका महत्व बताया। उन्होंने मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी से अवगत कराते हुए कहा कि यह संगठन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को जोड़ता है और सामाजिक तथा पारिवारिक दायित्वों पर ध्यान केंद्रित करता है। यह इसकी युवा और अधिक संगठित धारा है, जो मुख्य रूप से युवतियों और महिलाओं में कैडर निर्माण, शारीरिक आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और युवा नेतृत्व पर जोर देती है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के प्रति प्रेरित करना साथ ही महिलाओं को बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक रूप से सबल व आत्मनिर्भर बनाना है।
*निकाली भव्य शौर्य यात्रा*
बौद्धिक सत्र के बाद मृात शक्ति दुर्गा वाहिनी ने विश्वकर्मा मंदिर से भव्य शौर्य यात्रा निकाली जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर में संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सृष्टि गावंडे ने और आभार विभाग सह संयोजिका रोशनी आर्य ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर, प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख विहिप कृष्णकांत गावंडे, जिला मंत्री श्याम राठौर, विभाग संयोजक चंचल राजपूत, नगर संयोजिका डॉली गाड़वे, मीरा साबले आदि बड़ी संख्या में संगठन की महिला पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button