बेतुल
बैतूल आठनेर में खुला नया आधार सेवा केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
जनपद शिक्षा केंद्र परिसर में डॉ. सुधीर साकेत ने किया शुभारंभ, आनंद आजाद करेंगे केंद्र का संचालन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जनपद शिक्षा केंद्र (बीआरसी कैंपस) आठनेर में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) डॉ. सुधीर साकेत ने फीता काटकर किया। केंद्र का संचालन आनंद आजाद द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक राजेश आठनेरे, सीएससी के जिला प्रबंधक कमलेश रघुवंशी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नया आधार सेवा केंद्र शुरू होने से आठनेर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नए आधार कार्ड बनवाने तथा आधार में आवश्यक संशोधन कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां बच्चों और अन्य नागरिकों के नए आधार पंजीयन के साथ बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय विवरणों में सुधार की सुविधा भी मिलेगी। स्थानीय स्तर पर केंद्र शुरू होने से ग्रामीणों के समय और धन की बचत होगी। उपस्थित अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से केंद्र की सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।



