बेतुल
बैतूल पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर युवा बोले-नशा नाश की जड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत के तत्वावधान में पड़ोस युवा संसद 2026-27 का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत का आधार’ रहा। कार्यक्रम प्राचार्य डा.परेश शाहा, करुणा देशमुख के आतिथ्य में और जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली की अध्यक्षता में हुआ। युवा संवाद सत्र में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी सबसे बड़ी बाधा है। परेश साहा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो ही विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा। उन्होंने युवाओं से संस्था के पोर्टल पर पंजीकरण कर राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। नीलेश मिश्रा ने युवाओं को नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और समाज में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ‘नशा मुक्त भारत’ पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी और का भी आयोजन किया गया, जिसे युवाओं ने खूब सराहा। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, संस्था के स्वयंसेवकों, छात्रों और ग्रामीण युवाओं को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ठाकुर ने व आभार संजना धुर्वे ने व्यक्त किया। इस अवसर शिवसागर सिसोदिया, संजना धुर्वे, हुकुमचंद कलभोर, आशीष कोकने, मीनाक्षी मालवीय, हेमंत साहू, हेमंत सावरकर, राहुल पाठकर, सन्नी प्रजापति सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।


