साहेबगंज

बरहरवा पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह

नारी सशक्तिकरण पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहरवा में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा सिंह संथाल परगना भ्रमण के दौरान बरहरवा पहुंचीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।मौके पर संगठन की मजबूती,महिला सशक्तिकरण और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव,जिला प्रभारी अमृत पांडेय,रमिता तिवारी, कमल कृष्ण भगत,नगर अध्यक्ष रवींद्र भगत,अमित भारती, गरिमा,श्वेता,रिमझिम,उषा भारती,पूनम देवी सहित बरहरवा और ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा भाजपा महिला मोर्चा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना,उन्हें संगठन में उचित भागीदारी दिलाना और समाज सेवा के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है। महिला शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है।हमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि संगठन की मजबूती,नारी शक्ति के सम्मान और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button