साहेबगंज
साहिबगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,अवैध सखुआ लकड़ी लदा पिकअप जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 बोटा सखुआ लकड़ी से लदा टाटा 207 पिकअप वाहन जब्त किया है।कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे एडीबी रोड स्थित देवपहाड़ मोड़ बान्झी के पास की गई। चालक मौके से फरार हो गया।वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप में अवैध रूप से सखुआ की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है,सूचना पर टीम ने उक्त स्थान पर वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।तलाशी लेने पर वाहन में 16 बोटा सखुआ लकड़ी बरामद हुई,टीम ने लकड़ी सहित वाहन को जब्त कर लिया।वही यह कार्रवाई उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित झा के नेतृत्व में की गई,अभियान में वन विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद थे,विभाग द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।वन विभाग ने बताया कि अवैध लकड़ी कारोबार और वन संपदा की तस्करी पर रोक के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।



