साहेबगंज

साहिबगंज में 200 महिला किसानों को मिला उद्यानिकी खेती का प्रशिक्षण

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में 30 अक्टूबर को जिला उद्यान कार्यालय साहिबगंज द्वारा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।वित्तीय वर्ष 2026-27 की उद्यान विकास योजना के अंतर्गत JSLPS द्वारा चयनित सखी मंडल की 200 महिला किसानों के लिए आयोजित पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।जिले के पांच प्रखंडों बोरियो,बरहरवा, उधवा,साहिबगंज और मंडरो में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।महिला किसानों को उद्यानिकी खेती की वैज्ञानिक पद्धतियों,आधुनिक कृषि तकनीकों और बेहतर उत्पादन के गुर सिखाए गए।बोरियो प्रखंड के चासगामा पंचायत भवन में आयोजित समापन समारोह में जिला उद्यान पदाधिकारी रविकांत रजक और मुखिया गोलमा सोरेन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का समापन किया।समापन समारोह में जिला उद्यान पदाधिकारी रविकांत रजक ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिला किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किए,उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की वैज्ञानिक खेती अपनाना आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी का उपयोग कर महिला किसान न केवल उत्पादकता बढ़ा सकती हैं,बल्कि स्वरोजगार के अवसर सृजित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं।उन्होंने महिला किसानों से प्रशिक्षण के ज्ञान को अपने खेतों में अपनाने और अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी उद्यानिकी खेती से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आज समापन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र और कीट वितरित किए गए।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक,उद्यान विभाग के प्रेम पासवान,बागवान मित्र राजेंद्र साह सहित सखी मंडल की दीदियां और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button