साहेबगंज
साहिबगंज महाविद्यालय में ELC को लेकर ऑनलाइन बैठक,राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज महाविद्यालय के बीएड भवन में शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब ELC के तहत ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह शामिल हुए।बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार द्वारा निर्वाचन से संबंधित जानकारियां दी गईं और ELC के तहत किए जाने वाले कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।बैठक का मुख्य उद्देश्य इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब से संबंधित कठिनाइयों के समाधान हेतु प्रखंड स्तर के नोडल पदाधिकारी के दायित्वों को सुनिश्चित करना था।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने उपस्थित छात्र- छात्राओं और मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मतदाता पंजीयन या अन्य किसी प्रकार की समस्या आ रही है,तो वे प्रखंड नोडल पदाधिकारी से संपर्क कर उसका निराकरण करा सकते हैं।उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.शोभा मुर्मू,डॉ.प्रिया सिंह,डॉ.अनु सुमन वाड़ा,प्रोफेसर नितिन कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



