खैरथल
नगर परिषद की प्रथम बैठक में अनेको मुद्दों पर होंगी चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : नगर परिषद खैरथल बोर्ड की प्रथम बैठक दो नवंबर को सभापति विक्रम चौधरी की अध्यक्षता में सुबह ग्यारह बजे शुरू होंगी। परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया की प्रथम बैठक में कई एजेंडो पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए जायेंगे। जिनमे परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट व्यवस्था,क्षेत्र में पेयजल के लिए सिंगल फेस बोरिंग लगवाने,हनुमान पहाड़ी के पास नगर परिषद के स्वामित्व वाली भूमि पर खेल स्टेडियम व पार्क बनवाने,परिषद स्वामित्व वाली सरकारी भूमि पर हो रहे स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाने,परिषद कार्मिकों को स्थाई करने,वेंडिंग एवं नॉन वैडिंग जोन निर्धारित करने सहित सफाई कार्मिक मूलचंद की मृत्यु के पश्चात अनुकम्पा नियुक्ति देने पर विचार किया जायेगा।


