खैरथल

रोटी बैंक खैरथल ने पूरे किए सेवा के सात वर्ष

 द्विव्यांग संस्थापक रवि दासवानी के हौसले की उड़ान है रोटी बैंक संस्था
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। शहर में निरंतर मानव सेवा के कार्यों में जुटी संस्था रोटी बैंक खैरथल ने गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को अपने सेवा के सात वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर रोटी बैंक के सेवा स्थल पर संस्था के सभी सदस्य एकत्रित हुए और स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन और मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद चेतन तनवानी, मुंडावर का फूल-मालाओं एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा संस्था का सदस्य भी बनाया गया।
संस्था के संस्थापक रवि दासवानी ने बताया कि रोटी बैंक की शुरुआत 29 अक्टूबर 2019 को हुई थी। तब से लेकर आज तक संस्था द्वारा बिना एक भी दिन रुके निरंतर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 50 से 60 लोगों को भोजन कराया जाता है।
उन्होंने बताया कि भोजन वितरण के साथ-साथ संस्था जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए भी प्रयासरत है। रोटी बैंक द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग देने सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। संस्था से जुड़े सभी सदस्यों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से ही सेवा का यह कारवां पिछले सात वर्षों से निरंतर आगे बढ़ रहा है।
स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह मानव सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान जीतू भारती, विक्की कोशलानी, रवि दासवानी, जसपाल सिंह, रिंकू, मोहित अग्रवाल, सुभाष गोयल, रामलाल सैन, पप्पू राजा, चेतन तनवानी, हरीश तनवानी उर्फ नोनी नटखट, जीतू चंदानी, मोनू जांगिड़, अनिल कुमार बंजारा एवं ताराचंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button