साहेबगंज

JTETपरीक्षा को लेकर साहिबगंज कॉलेज में बैठक,प्राचार्य ने दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में 29 अक्टूबर को साहिबगंज महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर आगामी रविवार 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET के सफल,शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने की।बैठक में परीक्षा की तैयारियों,वीक्षण कार्यों और विभिन्न दायित्वों के निर्वहन पर विस्तार से चर्चा की गई।रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार ने परीक्षा के संदर्भ में वीक्षण कार्यों, आवश्यक व्यवस्थाओं और प्राप्त दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता और जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि अनुशासन, पारदर्शिता और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने महाविद्यालय परिसर में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं लाने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी से आपसी समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।बैठक में मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ.ध्रुव ज्योति कुमार सिंह,दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार,इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.शिवानंद अवस्थी,मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.चंद्रशेखर प्रसाद,लाइफ साइंस विभागाध्यक्ष डॉ.मीरा चौधरी,राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.राजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button