साहेबगंज
SIR कार्यों में तेजी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर
अनुमंडल पदाधिकारी ने BLO के साथ की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज बोरियो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोरियो प्रखंड के बोआरीजोर में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यों को सुचारू, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश प्रसाद सिंह की उपस्थिति में सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान SIR कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने,निर्धारित दिशा- निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक स्तर पर शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।इसके उपरांत बूथ संख्या 371 का स्थलीय निरीक्षण कर संचालित कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए SIR से जुड़े कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।



