सिंगरौली

तेलगवां ओवरब्रिज के गड्ढों की NTPC विंध्याचल ने कराई मरम्मत

राहगीरों ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित तेलगवां ओवरब्रिज पर गड्ढे होने से आम जनता और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की सूचना मिलने पर NTPC विंध्याचल के राख उपयोगिता विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जेसीबी मशीन भेजकर गड्ढों की मरम्मत कराई।
इससे पहले भी विभाग द्वारा गड्ढों में स्टोन डस्ट और गिट्टी डालकर मरम्मत कराई गई थी, लेकिन वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दोबारा गड्ढे हो गए थे। इसके बाद विभाग ने एक बार फिर मरम्मत कार्य कराया।
वहीं, रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने मरम्मत कार्य के लिए NTPC प्रबंधन का आभार जताया। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगे भी इस तरह की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
राख उपयोगिता विभाग का कहना है कि आम जनता को आवागमन में कम से कम परेशानी हो, इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। सड़क पर गड्ढों और अन्य समस्याओं की सूचना मिलने पर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button