बोकारो
वृद्धा,विधवा एवं बिकलांग पेंशनधारकों को पेंशन की माँग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। समाजसेवी सह बेरमो विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रुपलाल ठाकुर ने मंगलवार को वृद्धा,विधवा एवं बिकलांग पेंशन के दर्जनों लाभुक महिलाओं एवं पुरुषो को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय पहुँचे।प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ईश्वर दयाल महतो से मुलाकात कर समाजसेवी रुपलाल ठाकुर ने कहा कि पिछले आठ महीने से बृद्धा,विधवा एवं बिकलांग पेंशन के लभूको को पेंशन नहीं मिल रही है।उन्होंने बीडीओ से इन लभूको को पेंशन दिलाने की फरियाद की।बीडीओ महतो ने शनिवार तक बैंक खातों में पेंशन की राशि जाने की बातें कही।मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी धीरण रजक,भीम साव,साहेब केवट,शत्रुघ्न साव,खिरोधर साव,सुरजदेव साव,राजेंद्र ठाकुर,बसंत साव,नवीन केवट,संतोष साव,रंजीत गोस्वामी,मुरली केवट आदि उपस्थित थें।



