गोड्डा
ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से सहिया एवं सहिया साथियों को दिया गया कैप्सूल कोर्स का प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ठाकुरगंगटी। प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिदेवी रेफरल अस्पताल ठाकुरगंगटी के सभागार कक्ष में बीटीटी सत्येंद्र कुमार सौरभ की उपस्थिति में सहिया एवं सहिया साथियों के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उनके ज्ञान एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ऑनलाइन कैप्सूल कोर्स के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र की सहिया एवं सहिया साथियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहिया, सहिया साथी सहित संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न आवश्यक जानकारियां एवं कार्यों से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। सहिया ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण से जुड़ने की प्रक्रिया भी बताई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचाना तथा सहिया एवं सहिया साथियों को उनके दायित्वों के प्रति और अधिक जागरूक एवं दक्ष बनाना रहा। ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिए जाने से प्रतिभागियों को विषयों को समझने में सहूलियत हुई। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए धनुष टीम से संपर्क करने की व्यवस्था भी बताई गयी।



