सिंगरौली

वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण के कायाकल्प का भूमि पूजन

पार्षद अनिल कुमार वैश्य की पहल पर 9.35 लाख रुपये की लागत से होगा विकास कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण के कायाकल्प कार्य का भूमि पूजन सोमवार को वार्ड पार्षद एवं नगर निगम की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने किया। नगर निगम द्वारा इस कार्य पर लगभग 9 लाख 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण वार्डवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। लंबे समय से इसके समुचित विकास और आवश्यक सुविधाओं में सुधार की मांग की जा रही थी। भूमि पूजन के साथ ही अब प्रांगण के व्यवस्थित विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कार्य पूरा होने पर परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।इस अवसर पर पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने कहा कि वार्डवासियों की आस्था से जुड़े स्थलों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। प्रांगण का कायाकल्प लंबे समय से अपेक्षित मांग थी, जिसे अब पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने विकास कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का प्रयास करने की बात कही।भूमि पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश दुबे, अवनीश दुबे, दिवाकर वैश्य, पवन वैश्य, राजेश वर्मा, रामदयाल साकेत, रामाधार साकेत, हीरामणि साकेत सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button