राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के 33 वां अखिल भारतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सम्मेलन में हिंदी सेवा के लिए “प्रचारक सम्मान” प्रदान विश्वनाथ के हिंदी सेवी संतोष कुमार महतो को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
विश्वनाथ ,असम : राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा (भारत) , गुजरात प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति , अहमदाबाद तथा राष्ट्रभाषा प्रचारक मंडल ,सूरत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 33 वां अखिल भारतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सम्मेलन का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सूरत में किया गया। कल अंतिम दिन संध्या 5 बजे राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के प्रधानमंत्री डॉ. हेमचंद्र वैद्य के अध्यक्षता में समापन समारोह तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुबेर कुमावत ,राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के सहायक मंत्री महेश अग्रवाल ,गुजरात प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, अहमदाबाद के मंत्री संचालक शरद जोशी, राष्ट्रभाषा प्रचारक मंडल, सूरत के संरक्षक अतुल पाठक , शिक्षाविद व साहित्यकार डॉ. सुनील देवधर (पुणे) आदि मौजूद थे। इसके बाद राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के सुदीर्घ हिंदी सेवा करने वाले “प्रचारक सम्मान”प्रदान किया गया, जिसमें प्रांतीय कार्यालय जोरहाट,असम के पदाधिकारी मदन गुप्ता ने विश्वनाथ के हिंदी सेवी संतोष कुमार महतो के होकर सूत की माला ,शॉल ,प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न , पुस्तक आदि से सम्मान ग्रहण किए। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में हिंदी सेवा के लिए विश्वनाथ जिला के पद्मभूषण विजय चंद्र भागवती आदर्श विद्यालय के सहायक अध्यापक (हिंदी), पत्रकार,प्रचारक, कवि, लेखक व विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के सचिव संतोष कुमार महतो को प्रचारक सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पाकर महतो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिन्दी भाषा का सेवा करने के लिए महात्मा गांधी द्वारा स्थापित भारत के सबसे बड़े हिंदी संस्थान राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा द्वारा यह सम्मान प्राप्त होना मेरे लिए गौरवान्वित का विषय है। हिंदी भाषा के प्रति मेरा दायित्व आगे और बढ़ गया है, इसके भाषा का प्रचार प्रसार ही मेरा जीवन का लक्ष्य है।इस सम्मान की जानकारी सम्मान समारोह में उपस्थित प्रांतीय कार्यालय के अधिकारी मदन गुप्ता ने वर्चुअल माध्यम से दी।सम्मान पाने के बाद संतोष कुमार महतो बहुत को बधाई का तांता लगने लगा।




