शामली
महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में दो गिरफ्तार
मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं व बालिकाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर देशवाल निवासी कसेरवा खुर्द और जोनी निवासी लपराना के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ महिला थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की अपील: महिलाओं व बालिकाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्पीड़न की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 या 181 पर सूचना दें।