खेलसिंगरौली

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मायाराम महाविद्यालय मेढ़ौली का दबदबा

विजेता बनी मेजबान टीम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मायाराम महाविद्यालय, मेढ़ौली में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता में मेजबान मायाराम महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले के 4 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए वैढ़न डिग्री कॉलेज की टीम उपविजेता रही।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निरीक्षक थाना मोरवा ज्ञानेंद्र सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रतिनिधि द्वारा की गई। प्रतियोगिता की प्रेक्षक कन्या महाविद्यालय सिंगरौली की प्राचार्य चेतना उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर वॉलीबॉल संघ के सचिव राजेंद्र वैश्य, क्रीड़ा अधिकारी विनोद राय, प्रभारी प्राचार्य विक्रांत सिंह, रेफरी अरुण सिंह, अनिल वैश्य, योगेश पुरी एवं रमेश बैस सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।समापन समारोह में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता टीम को बधाई दी तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button