शामली

रालोद अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

 मुकुल वाल्मीकि बने क्षेत्रीय सचिव

विधायक प्रसन्न चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला :  कस्बे के मोहल्ला माजरा में राष्ट्रीय लोकदल के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विपिन गहलोत ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्ध कुमार, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र खजूरी, जिला अध्यक्ष दीपक कुमार आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें । सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पार्टी सत्ता में है और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा जरूरतमंद लोगों की मदद करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान मोहल्ला माजरा निवासी क्षेत्रीय सचिव मुकुल वाल्मीकि को सर्वसम्मति से क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक गौतम द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर मौजूद लोगों ने खुशी जताई।
कार्यक्रम में सनी प्रधान, रोहतास, पंडित जी, भूरा, विनोद सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button