बेतुल

बैतूल नागपुर में कठिन चीवर दान महोत्सव संपन्न

बैतूल के उपासकों ने की सहभागिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। नागपुर स्थित आलोका संघाराम महाविहार में 15 नवंबर को कठिन चीवर दान महोत्सव आयोजित किया गया। पूज्य भदंत विनय रक्खिता महाथेरो, पूज्य भदंत नागदीपांकर महाथेरो और पूज्य भदंत ज्ञानबोधी महाथेरो सहित लगभग एक सैकड़ा भिक्खु संघ की उपस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें बैतूल सहित विभिन्न क्षेत्रों के उपासक-उपासिकाओं ने सहभागिता की।
महोत्सव की शुरुआत 14 नवंबर की शाम महापरित्राण पाठ से हुई। इसके बाद उपासकों ने कठिन चीवर की सिलाई की। 15 नवंबर की सुबह धम्म रैली निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद भिक्खु संघ को भोजन दान कराया गया और कठिन चीवर समर्पित किया गया।
इस अवसर पर भदंत विनय रक्खिता महाथेरो ने धम्म देशना देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के धम्म में चीवर दान श्रेष्ठ पुण्य कर्म है। इससे भिक्खु संघ की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ दानशीलता, त्याग और परोपकार की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में नागपुर एवं आवाज इंडिया के उपासकों को बैतूल आलोका टीम की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन में बैतूल से तुकाराम लोखंडे, धन्नू झरबड़े, शेषराव हुरमाड़े, मधु पाटिल, भाऊराव भालेकर, गोपाल झरबड़े, केशवराव मंडलेकर, यादवराव मंडलेकर, रामा अतुलकर, डॉ. मनोज वरवड़े, कमलेश ऊबनारे, मनोज मेश्राम, रामा कापसे, रामराव झरबड़े, जया कापसे, मालती चौकीकर, रेखा चंदेकर, लीला बाई राजुरकर, लक्ष्मी भालेकर, उर्मिला हुरमाड़े एवं मीरा पाटिल सहित अन्य उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button