बरेली

कांग्रेस की वोट बचाओ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला व महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण त्यागी व यूपीसीसी पर्यवेक्षक पूर्व विधायक संजय कपूर शामिल हुए।
प्रो. यशपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन पर जानकारी दी। तरुण त्यागी ने कहा कि वोट कटने व मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय हैं। कार्यकर्ता बूथ पर जाकर एक-एक वोट का हिसाब रखें।संजय कपूर ने कहा कि बिलासपुर विधानसभा में कई मतदाताओं के नाम सूची से हटे मिले हैं। हर वैध मतदाता का वोट सुरक्षित रहना चाहिए।जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने प्रत्येक ब्लॉक में तीन से पांच न्याय पंचायतों पर सम्मेलन कराने की बात कही। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष बूथों पर जाकर सूची का सत्यापन करेंगे।संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जुनैद हसन, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, राफिया शबनम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button