अयोध्याराजनीतिराष्ट्रीय

अयोध्या में आकाश आनंद: बोले- हर साल दिये जलाने के रिकॉर्ड के साथ यूपी में बेरोजगारी का भी रिकॉर्ड बनता है

अयोध्या । बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अयोध्या में कहा कि यूपी में सड़क बनती तो है पर फीता कटने के साथ ही सड़क भी बह जाती है। प्रदेश में 25,000 स्कूल बंद हो गए हैं पर हर जगह शराब के ठेके जरूर खुल गए हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने और जनसभाओं के जरिए अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शुक्रवार को अयोध्या के बीकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकतार्ओं के साथ बात करके माहौल को समझा। साथ ही जनसभा को संबोधित किया।
आकाश आनंद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कि अन्य दलों के लोग सबका साथ का नारा लगाते हैं लेकिन मायावती जी सभी जातियों के लोगों को मंच पर जगह देती हैं। उन्होंने कार्यकतार्ओं से मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प करवाया। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि मैं लोगों के पास जाता हूं पूछता हूं कि भाजपा की 10 साल की सरकार में आपको क्या मिला? तो कहते हैं कि काम तो पता नहीं लेकिन प्रचार खूब होता है। खुद की तारीफ करवाने के लिए तो करोड़ों खर्च किए जाते हैं पर गरीबों को इलाज नहीं मिलता है। पेपर लीक होता रहता है। अयोध्या में हर दिवाली पर हर बार दिये जलाने का रिकॉर्ड बनता है पर साथ ही बेरोजगारी का रिकॉर्ड भी प्रदेश में बन रहा है।
सरकार ने 25,000 से ज्यादा स्कूल बंद किए हैं
आकाश आनंद ने कहा कि यूपी में बीते 10 साल में 25,000 स्कूल बंद कर दिए हैं। इससे गरीब बेटियों को शिक्षा नहीं मिल रही है। प्रदेश में शिक्षकों के एक लाख 40,000 पद खाली पड़े हैं पर भर्तियां नहीं हो रही हैं। भाजपा को अपने पैरों पर खड़ा होने वाला नागरिक नहीं चाहिए बल्कि अंधभक्त चाहिए। भाजपा का यही कहना है कि रोजगार मत दो, शिक्षा मत दो। बीते 10 साल में यूपी में सिर्फ एक ही चीज खुली है वो है शराब के ठेके। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी सरकार को हटा दीजिए। मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाइये, सुशासन लाइए। भाजपा की सरकार में सड़क बनती है और फीता कटने के साथ ही बह जाती है।
कांग्रेस और सपा पर भी हुए हमलावर-आकाश आनंद ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाबा साहेब का नाम तो लेते पर यही कांग्रेस थी जिससे उन्हें नेहरू सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस ने सत्ता में रहने के बावजूद लंबे समय तक बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी नहीं बदली है। इनकी सोच अब भी नहीं बदली। इसी तरह सपा ने 2024 में अयोध्या जी जनता से वोट तो ले लिया लेकिन किया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button