बोकारो

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदनाबाद में संविधान दिवस मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। दुगदा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदनाबाद में संविधान दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार ने किया एवं संचालन शिक्षक दीपक कुमार ने किया।सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया अर्जुन रजक और विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि नवीन महतो,कुरुम्बा पंसस कुलदीप महतो थे।मुख्य अतिथि अर्जुन रजक ने कहा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने हमें विश्व का सबसे बड़ा संविधान दिया है।जिसके तहत हम स्वतंत्रता पुर्बक पूरे देश में रहने खाने रोजगार करने,अपने अपने उपासना पद्धति को मानने का अधिकार है।भारत का संविधान हमे समता मूलक अधिकार देता है।विशिष्ट अतिथि पूर्व जिप सदस्य नवीन महतो ने कहा कि हमें शोषण मुक्त,समता मूलक समाज में जीने का अधिकार संविधान द्वारा प्राप्त हुआ है।प्रधानाचार्य रंजीत कुमार ने छात्र छात्राओं को जागरूक बनने के लिए प्रोत्साहित हुए अपने देश के संविधान के विषय में समुचित ज्ञान अपील की।कार्यक्रम में शिक्षक खेमलाल यादव,अर्जुन महतो,टेकलाल महतो,संतोष महतो,शिक्षिका कुमारी किरण,सुनीता कुमारी,पुजा कुमारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button