गाजियाबाद
यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमले के मामले में गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद : यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमले के मामले में गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई। दूसरे आरोपी गुलफाम को भी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
तीन दिन के अंदर यह गाजियाबाद पुलिस का दूसरा “फुल एनकाउंटर” है।
Ghaziabad Police की टीम ने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बदमाश से आमना-सामना किया, जिसमें जवाबी कार्रवाई में आरोपी मारा गया।
इस ऑपरेशन को एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने अंजाम दिया।
मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
