रामपुर शाहबाद

रोडवेज बस और-ट्रक की टक्कर, दंपति घायल महिला गंभीर,रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद गुरुवार को मंगोली के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रामपुर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के गुड़गाए निवासी विनय अपनी पत्नी कोमल के साथ सिरौली से रोडवेज बस में सवार होकर अपनी ससुराल काशीपुर के रामनगर जा रहे थे।शाहबाद के मोहल्ला मंगोली के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार विनय और कोमल गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया।डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। कोमल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button