रामपुर शाहबाद

जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद ताजियेदारो ने प्रशासन का दिया धन्यवाद 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। मंगलवार को शाहबाद नगर में चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। इस अवसर पर ताजियेदार चन्ना खां और उनके भाईयों ने पुलिस एवं प्रशासन को जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दिल से धन्यवाद दिया।
चन्ना खां ने कहा कि सभी पक्षों ने शासन और प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया, इसलिए वे समस्त ताजियेदारों को भी धन्यवाद देते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी वर्षों में भी पुलिस-प्रशासन के सहयोग से मोहर्रम एवं चेहल्लुम का जुलूस इसी तरह शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाएगा तथा शासन-प्रशासन के नियमों का पालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि साजिद शाह, अफगान, फरमान अब्बासी, अफरोज खान, पप्पू खान, फैजान खां, शहजान खां, अमीर खान, गुड्डू खान, राजा खान एवं अनस खान सहित अन्य ताजियादारों ने भी पूरा सहयोग दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button