गोड्डा

टोल प्लाजा के बढ़ते शुल्क से आक्रोशित है गोड्डावासी

अब कांग्रेसियों ने राहत दिलाने के लिए कसी कमर, होगा बड़ा आंदोलन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा-हंसडीहा फोर लेन एनएच 133 पर सुगाबथान समीप टोल टैक्स प्लाजा में आज कांग्रेस इकाई की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी सकरी फुलवार पंचायत के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष विजय ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा शुरू होने से जहां एक और सरकारी राजस्व में वृद्धि होने की संकेत मिल रहे हैं। वहीं, दुसरी तरफ आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश भी गहराता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने 30 किलोमीटर के दायरे में टैक्स माफ करने की मांग की है। ताकि लोग सुगमता पूर्वक ब्लॉक और जिला मुख्यालय आ जा सके। जितने भी निजी वाहन है उन्हें प्रतिदिन प्रखंड से जिला मुख्यालय आना-जाना करना पड़ता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी ब्लॉक आना पड़ता है ऐसे में यह शुल्क उन्हें काफी भारी लग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस महासचिव आर्कादित्य के नेतृत्व में प्रखंड कांग्रेस इकाई ने टोल प्लाजा के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन इसका कोई भी असर वर्तमान में नहीं देखा इसके विरोध में हजारों हजार लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। और हमारे तीन मांग को रखा जायेगा। जिसमें पहला मांग टोल टैक्स वृद्धि को कम करना होगा। दुसरा पोड़ैयाहाट प्रखंड के लोगों को टोल टैक्स से फ्री करना होगा एवं तीसरा टोल प्लाजा मे स्थानीय व्यक्ति को नौकरी देना होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button